HometrendingRTH को लेकर मुख्‍यमंत्री गहलोत का बड़ा बयान, गलतफहमी है तो बात...

RTH को लेकर मुख्‍यमंत्री गहलोत का बड़ा बयान, गलतफहमी है तो बात करें डॉक्‍टर्स…

जयपुर/कोटा Abhayindia.com प्रदेश में राइट टू हेल्‍थ बिल (RTH) को लेकर गहलोत सरकार और डॉक्‍टर्स के बीच अभी तक सुलह नहीं हो सकी है। इस बीच, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम गहलोत ने कोटा दौरे के दौरान राइट टू हेल्थ बिल को लेकर कहा कि डॉक्‍टर्स को अहम छोड़कर और हड़ताल समाप्‍त करनी चाहिए। अभी तो कानून पास हुआ। नोटिफिकेशन जारी होगा। नियम–कायदे बाकी है। गहलोत ने कहा कि डॉक्‍टर्स को कोई गलतफहमी है तो बैठकर बात करें।

उन्होंने कहा कि देश में पहला राज्य बन गया है जहां राइट टू हेल्थ बिल लाया गया है। इस सम्बंध में सर्वे कहता है कि एक परिवार की 55 प्रतिशत आमदनी स्वास्थ्य पर खर्च हो जाती है। इस बिल से यह राशि बचेगी। बिल को लेकर आमजन तक संदेश नहीं पहुंचने के एक सवाल पर उन्‍होंने कहा कि स्वास्थ्य का अधिकार जनता के लिए ही है। इसकी जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस बिल की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे।

गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि विपक्ष की पार्टियां भ्रष्टाचार लोगों का गिरोह बन गया। इसका मतलब है कि तमाम पार्टियों के नेता भ्रष्ट हैं। प्रधानमंत्री को ऐसी अमर्यादित भाषा बोलना चाहिए क्या। ईमानदार केबल बीजेपी में हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular