Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingअबकी बार महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं शनि प्रदोष, सर्वार्थ सिद्धि जैसे...

अबकी बार महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं शनि प्रदोष, सर्वार्थ सिद्धि जैसे कई योग…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। यह शुभ तिथि इस बार 18 फरवरी को है। ज्‍योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि पर शनि प्रदोष, सर्वार्थ सिद्धि जैसे कई महान योग बन रहे हैं। ऐसे में इसका महत्व और भी बढ़ गया है। मान्‍यता है कि इस दिन भगवान शिव का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। मान्यता यह भी है कि इस दिन भगवान शिव ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे।

महाशिवरात्रि पर मानव कल्याण के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों के करने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है। मान्‍यता के अनुसार, इस दिन शिवजी का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और आर्थिक परेशानियों से उबार देते हैं। ओम नम: शिवायमंत्र का जाप करते हुए कर्ज मुक्ति के लिए भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए। 108 बार ऊं ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नम:’ मंत्र का जाप करते हुए मसूर की दाल शिवजी को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और शिव जी की कृपा आप पर बरसती है, जिससे कर्ज से जल्द ही मुक्ति मिल जाती है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!