Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में लिफ्ट के बहाने लूट, आरोपी नगदी व गाड़ी लेकर फरार

बीकानेर में लिफ्ट के बहाने लूट, आरोपी नगदी व गाड़ी लेकर फरार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चोरी, लूट और झपटमारी की वारदातों के बीच जामसर थाना क्षेत्र में एक व्‍यक्ति के साथ लिफ्ट लेने के बहाने लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, चुंगी चौकी बंगलानगर निवासी मुमताज अली पुत्र उस्‍मान अली नागौरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि फलोदी के देहनोक निवासी प्रेमाराम जाट ने गाड़ी में लिफ्ट के बहाने उसे रास्‍ते में रोक लिया बाद में धमकाकर 2.73 लाख रुपए व गाड़ी लूट कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 382 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल विजय कुमार को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!