Hometrendingबीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्त में, आरोपी पर...

बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्त में, आरोपी पर दर्ज हैं फिरौती और फायरिंग के मामले

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला विशेष टीम (डीएसटी) और कोटगेट थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी झुंझुनूं जिले के मंडावा थाना क्षेत्र का रहने वाला शिवराज सिंह है।

​सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शिवराज सिंह पर पहले से ही चार गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये सभी मामले फिरौती वसूलने और सनसनीखेज फायरिंग की वारदातों से जुड़े हुए हैं। आरोपी को कोटगेट थाना में दर्ज एक प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से गैंगस्टर रोहित गोदारा के साथ कई मामलों में सह अभियुक्त था। संगठित अपराधों से जुड़ा है। पुलिस का मानना है कि यह गिरफ्तारी संगठित अपराध के बड़े नेटवर्क को तोड़ने में मददगार साबित होगी।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ में गैंग के अन्य गुर्गों, हथियारों की सप्लाई और आगामी वारदातों के प्लान से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस इलाके में संगठित अपराधों पर लगाम कसने के लिए इस नेटवर्क की गहराई से छानबीन कर रही है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular