Hometrendingबीकानेर में साइबर ठगी थमने का नाम नहीं ले रही! मोबाइल घर...

बीकानेर में साइबर ठगी थमने का नाम नहीं ले रही! मोबाइल घर में पड़ा था, फिर भी 10 मिनट में खाते से उड़े 3,60,437 रुपए

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला जेएनवीसी थाना क्षेत्र का है। जहां महिला का मोबाइल घर में पड़ा था, फिर भी उसके बैंक खाते से लाखों रुपए उड़ा लिए गए।

परिवादी 4-ई जेएनवीसी कॉलोनी निवासी गुंजन भाटिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा मोबाइल घर में पड़ा था। 15 नवंबर 2026 की रात्रि साढे़ 10 बजे से पौने ग्‍यारह बजे के बीच मेरे बैंक खाते से अपने आप कुल चार ट्रांजेक्शन में 3,60,437 रुपए निकलने का मैसेज आया। किसी अज्ञात ने मेरे बैंक खाते से रुपए निकाल लिए। सिर्फ 10-15 मिनट के अंदर 4 बार में पैसा निकाल लिया गया। महिला को जब मैसेज आए तो उसके होश उड़ गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई जयप्रकाश को सौंपी गई है। पुलिस अब पता लगा रही है कि पैसा किस खाते में ट्रांसफर हुआ और ठगी का तरीका क्या था। इससे पहले भी गंगाशहर में बच्चों के गेम खेलने के दौरान अज्ञात लिंक डाउनलोड होने से एक व्यक्ति के खाते से 1 लाख 30 हजार रुपए उड़ा लिए गए थे। लगातार हो रही साइबर ठगी की वारदातों से लोगों में दहशत है।

कैसे बचें साइबर ठगी से?

किसी भी अज्ञात लिंक, OTP, कॉल पर भरोसा न करें

बैंक कभी OTP या PIN नहीं मांगता

मोबाइल में अनजान ऐप डाउनलोड न करें

खाते से अनजान ट्रांजेक्शन हो तो तुरंत बैंक को कॉल कर खाता फ्रीज कराएं और 1930 पर शिकायत करें

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि पैसा फ्रीज कराया जा सके।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular