Hometrendingराजस्‍थान में आज बारिश और कल ओले गिरने की चेतावनी

राजस्‍थान में आज बारिश और कल ओले गिरने की चेतावनी

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सर्दी का जोर जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी सर्दी के तेवर बरकरार रहने की संभावना जताई है। विभाग ने शनिवार और रविवार को शीतलहर के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

बताया जा रहा है कि शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 28 जनवरी दोपहर बाद प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार है। इसी तरह 29 जनवरी को भी पश्चिम राजस्थान को छोड अन्‍य स्थानों पर हल्‍की व मध्‍यम बारिश की संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है।

विभाग के अनुसार, 29 जनवरी को बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्रों में सर्दी का असर ज्‍यादा रहेगा। 30 जनवरी से उत्तर और उत्तर पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, 31 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से सर्दी का असर कुछ कम होगा। बहरहाल, प्रदेश में रात का पारा लगातार गिर रहा है। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान बढ़ रहा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular