Saturday, June 20, 2026
Hometrendingसीएम गहलोत का ऐलान- अबकी बार मिशन-156, बोले- पिछली बार पहले ही...

सीएम गहलोत का ऐलान- अबकी बार मिशन-156, बोले- पिछली बार पहले ही बन गई थी हवा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रहे कोल्‍ड वार के बीच आज सीएम गहलोत ने पलटवार कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि साल 1998 में हमारी 156 सीट आई थी, उस समय मैं प्रदेशाध्यक्ष था। अब फिर हमें मिशन-156 पर काम करना है और उतनी ही सीटें वापस लानी है। गहलोत जयपुर एसएमएस स्टेडियम में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। गहलोत ने दावा किया कि 2018 के चुनावों में पहले ही माहौल बन गया था कि गहलोत को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।

सीएम गहलोत ने कहा कि साल 2013 में मोदी की हवा बन गई थी जिसकी वजह से हम 21 सीटों पर आ गए। हमारी सरकार के पुराने कामों के आधार पर ही वापस कांग्रेस सरकार बनी। 2018 में हमारी सरकार बनी उसका मुख्य कारण पुरानी सरकार के काम थे, 2018 में भी पुरानी सरकार के काम के आधार पर ही सरकार में आए थे। यह मैं दावे से कह सकता हूं कि हमारी सरकार जाने के छह महीने बाद ही लोग याद करने लग जाते हैं कि गलती हो गई, पुरानी सरकार ही अच्छी थी। वो जो माहौल बनता है, बाकी के कारण भी होते हैं। हमारी पार्टी संघर्ष करती है, सड़कों पर उतरते हैं, कमेंट करती रहती है, गलतियां बताती है, यह सब चलता रहता है। उन्‍होंने कहा कि लोगों के यह दिमाग में था कि सरकार बदलकर गलती कर दी। इस बार 2018 के चुनावों में लोगों के दिमाग में था कि पिछली बार सरकार बदलकर करके गलती कर दी। पहले ही हवा बन बन गई थी कांग्रेस सरकार बननी चाहिए और अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। यह पब्लिक की आवाज थी, और खलक की आवाज खुदा की आवाज होती है, मतलब जनता की आवाज भगवान की आवाज होती है।

उन्‍होंने कहा कि 4 साल बाद भी सरकार के खिलाफ कोई माहौल नहीं है। लोग कहते हैं कि मुख्यमंत्री भला आदमी है। कितना भला है यह आप जानते हो? भला मतलब लोग कहते हैं कि हमारा ध्यान रखता है, कोरोना में ध्यान रखा, भले का मतलब यही होता है। मुझे राजनीति आती नहीं है। मैं सेवा की राजनीति करता हूं और मेरा काम चल जाता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!