Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्थान सूचना सहायक भर्ती परीक्षा : एसएसआई कम्‍प्‍यूटर एज्‍यूकेशन में नये बैच...

राजस्थान सूचना सहायक भर्ती परीक्षा : एसएसआई कम्‍प्‍यूटर एज्‍यूकेशन में नये बैच 23 से

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान सूचना सहायक भर्ती 2023 का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राजस्थान सूचना सहायक के 2730 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2415 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 315 पद रखे गए हैं। इस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए बीकानेर में जस्‍सूसर गेट स्थित एसएसआई कम्‍प्‍यूटर एज्‍यूकेशन (SSI Computer Education) में 23 जनवरी से क्लासेस शुरू की जा रही है। संस्था प्रधान सुनील सोनी ने बताया की संस्थान मे अनुभवी व विषय मे दक्ष शिक्षकों द्वारा सामान्य ज्ञान, गणित, रिसनिंग व कंप्यूटर विषय की तैयारी करवाई जायेगी। इसमे रेगुलर क्लासेस के साथ साप्ताहिक टेस्ट सीरीज भी रखी गई है।

संस्‍था प्रधान सोनी के अनुसार, कंप्यूटर अनुदेशक की भर्ती के बाद कंप्यूटर विषय के विधार्थियों के लिए यह एक स्वर्णिम अवसर है क्योंकि पिछली कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में भी काफी अधिक सीटें थी जो पूरी नहीं भर पाई। अन्य सरकारी भर्तियों के मुकाबले इसमें कम प्रतिस्पर्धा होने की वजह से यह भर्ती मेहनतकश विधार्थियों के लिए बहुत अच्छा अवसर साबित हो सकती है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!