








बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीकानेर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने आज सुबह भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कई नेताओं ने शिकायत लहजे में कहा कि यहां जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की जा रही है। विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य राजकुमार किराडू ने बताया कि सरकार की योजनाएं बहुत अच्छी हैं पर इसमें कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि को प्रशासन द्वारा दरकिनार किया जा रहा हैं जिससे योजना का लाभ जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुँच पा रहा हैं।
किराडू ने पायलट को अवगत कराया की बीकानेर में छात्रों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। एक ही व्यक्ति को तीन–तीन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त कर उसी व्यक्ति को नगर निगम जैसे आम नागरिकों से जुड़े विभाग के आयुक्त के पद पर भी नियुक्त कर रखा हैं। इससे छात्र–छात्राओं सहित आम नागरिक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। किराडू ने इसके अलावा संविदाकर्मियों की समस्याओं से भी पायलट को अवगत कराया। पायलट ने सभी बातों को सत्ता और संगठन तक पहुंचा कर इस पर अमल करवाने का विश्वास दिलाया। आज सुबह पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर, जवाहर बाल मंच के अध्यक्ष अरुण व्यास, पूर्व सचिव सलीम भाटी, पार्षद हुसैन कुरैशी, प्रहलाद सिंह मार्शल, गजानंद शर्मा, पूर्व NSUI अध्यक्ष मदन कस्वां, पूर्व सरपंच सलीम कल्लर, कर्मचारी नेताओं किशोर व्यास, प्रभु गोदारा, राजू पारीक, नवीन बिश्नोई, लक्ष्मी कान्त बिस्सा, अमन पारीक सहित अनेक नेताओं ने पायलट का स्वागत किया।





