Saturday, April 25, 2026
Homeम्हारो बीकानेरश्रीपीपा जयंती महोत्सव का आयोजन 31 को

श्रीपीपा जयंती महोत्सव का आयोजन 31 को

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। संत शिरोमणि श्रीपीपाजी महाराज की 695वीं जयंती के अवसर पर श्रीपीपा जयंती महोत्सव का आयोजन 31 मार्च को आयोजित होगा। आयोजन समिति के किशन सोलंकी ने बताया कि जयंती के अवसर पर 31 मार्च को सुबह पांच बजे अभिषेक तथा सुबह सात बजे हवन कार्यक्रम होगा। सुबह ग्यारह बजे से प्रवचन तथा दोपहर दो बजे सुंदरकांड पाठ किया जाएगा।

रात्रि दस बजे से जागरण का आयोजन होगा। शीतलागेट के अंदर स्थित श्रीपीपा क्षत्रिय भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत महाप्रसादी मध्याह्न सवा बारह बजे से होगी। हवन में सात जोड़ों के बैठने की व्यवस्था। इच्छुक जोड़े आयोजन से जुड़े किशन सोलंकी, किशोर कुमार सोलंकी, लालचंद टॉक से संपर्क कर सकते हैं। समिति की ओर से आठ अप्रेल को श्रीपीपा क्षत्रिय भवन में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति से जुड़े पदाधिकारी संपर्क में जुटे हुए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!