बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चलते राहगीरों से मोबाइल, बटुआ, चेन सहित अन्य सामान छीन कर भागने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं के चलते पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। झपटमारी की ताजा घटना सदर थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी 25 वर्षीय कमला कॉलोनी निवासी राजेश कटारिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कमला कॉलोनी से खरनाडा मोहल्ला की तरफ मोबाइल पर बात करते जा रहा था तभी रोशनीघर चौराहा के पास पहुंचा तो पीछे से तीन जने बाइक पर सवार होकर तेजी से आए और मेरा मोबाइल छीन कर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई मांगीलाल को सौंपी गई है।






















