Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingअजय माकन के पद छोड़ने पर शुरू हुई बयानबाजी, प्रमोद कृष्णम ने...

अजय माकन के पद छोड़ने पर शुरू हुई बयानबाजी, प्रमोद कृष्णम ने कहा- एक बड़ा सबक़ है…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com कांग्रेस नेता अजय माकन के राजस्‍थान प्रभारी का पद छोड़ने के बाद कांग्रेस नेताओं में बयानबाजी शुरू हो गई है। बयानबाजी में आपसी खींचतान भी सामने आ रही है। प्रियंका गांधी के करीबी वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम और पायलट समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने किसी का नाम लिए बिना गहलोत गुट पर निशाना साधा है।

प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि राजस्थान के प्रभारी कांग्रेस महासचिव अजय माकन का इस्तीफ़ा उन सभी नेताओं के लिये एक बड़ा सबक़ है जो अपनी कुर्सी बचाने के लिये पार्टी हाईकमान को ब्लैकमेल और बेज़्ज़त करते हैं। वहीं, पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि 25 सितंबर की घटना से आहत होकर अजय माकन ने प्रदेश प्रभारी का पद छोड़ा है। यह हमारे लिए शर्मिंदगी की बात है। अजय माकन ने कार्यकर्ताओं को एकजुट करके उनकी आवाज सुनी। माकन की वजह से कार्यकर्ताओं को पद मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद जगाई थी। 25 सितंबर की घटना का जिक्र करके उनका पद छोड़ना यह साबित करता है कि वे आहत थे।

उन्‍होंने कहा कि माकन से सब लोगों को समाहित किया, सबकी सुन रहे थे। हम बारबार मांग उठा रहे थे कि कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाए। माकन ने कांग्रेस के लिए पसीना बहाने वाले वर्करों को महत्व दिया तीन हजार कार्यकर्ताओं को पद दिलाए, इससे नई एनर्जी आई थी। 25 सितंबर को विधायक दल की बैठक में कांग्रेस की रीढ माने जाने वाले परिवारों के विधायक शामिल हुए थे, कुछ विधायकों को धोखे में रखकर पैरेलल बैठक में ले गए थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!