Saturday, April 25, 2026
Hometrendingरेलवे के कर्मचारियों की तत्‍परता से एक दंपत्‍ती को वापस मिल गई...

रेलवे के कर्मचारियों की तत्‍परता से एक दंपत्‍ती को वापस मिल गई लाखों की ज्‍वैलरी…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में रेलवे कर्मचारियों की तत्‍परता और ईमानदारी से एक दंपत्‍ती को लाखों की ज्‍वैलरी से भरा बैग वापस मिल गया।

घटनाक्रम के अनुसार, बीकानेर से एक दंपत्‍ती अपने परिचित की शादी में शरीक होने के लिए दोपहर को बीकानेर से रेवाड़ी जाने वाली गाड़ी संख्या 04790 में सवार होकर नापासर पहुंचे। लेकिन, जल्दबाजी में होने की वजह से ज्‍वैलरी और कीमती सामान से भरा अपना बैग ट्रेन में ही भूल गए। बैग की याद आई तब तक ट्रेन रवाना हो चुकी थी। दंपत्‍ती ने स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों को आपबीती बताई तो उन्‍होंने गाड़ी में जा रहे रेलवे बीकानेर के चेकिंग स्टाफ को इसकी सूचना कर दी। नापासर स्टेशन से सूचना आने पर अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश रेलवे बीकानेर के टीटीई राजीव जोशी और आरपीएफ जवान चेलदान ने तत्परता से ट्रेन में बैग को ढूंढ निकाला।

इसके बाद उन्‍होंने बैग वापस दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस से बीकानेर आने वाली ट्रेन में आकर नापासर स्टेशन पर इंतजार कर रहे करन घारू को सुपुर्द कर दिया। यात्री करण घारू ने बताया वह अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल शादी में शामिल होने के लिए नापासर आया था और जल्दबाजी में बैग गाड़ी में भूल गया उस बैग में लगभग 4 लाख 50 हजार रुपए की ज्वेलरी था। यात्री करन घारू ने दोनों कार्मिकों का आभार जताया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!