Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingलम्‍पी से ग्रसित गायों की सेवा में जुटा बीकानेर जिला चश्‍मा विक्रेता...

लम्‍पी से ग्रसित गायों की सेवा में जुटा बीकानेर जिला चश्‍मा विक्रेता संघ

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में लम्‍पी रोग से ग्रसित गौवंश को बचाने के लिए अनेक संस्‍थाएं और गौसेवी सक्रिय हैं। शहर के विभिन्‍न क्षेत्रों के अलावा गोचर क्षेत्र में भी गौसेवी पूरे मनोयोग से गायों की सेवा कर रहे हैं। इसी क्रम में बीकानेर जिला चश्मा विक्रेता संघ की ओर से भी लम्‍पी से ग्रसित गायों की लगातार सेवा की जा रही है।

संघ के मीडिया प्रभारी एल.एन. व्‍यास ने बताया कि संघ के पदाधिकारियों की ओर से से महीने के अंतिम रविवार को गाँव और ढाणी में जाकर दिनभर अपनी सेवाएं देेते हुए गायों को हरा चारा डाला गया। जगह-जगह पानी की व्‍यवस्‍था की गई। बीमार गायों को चिकित्‍सा सुविधा दी गई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!