Thursday, June 4, 2026
Hometrendingएमएलए के दो बेटों सहित चार जने रिश्‍वत लेते गिरफ्तार

एमएलए के दो बेटों सहित चार जने रिश्‍वत लेते गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) की स्पेशल इंटेलिजेंस यूनिट ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में थानागाजी विधायक के दो बेटों, स्थानीय महिला प्रधान के बेटे और बीडीओ को गिरफ्तार किया है।

एसीबी के महानिदेशक बी. एल. सोनी के अनुसार, परिवादी के हैंडपंप खुदाई कार्य के पेंडिंग चल रहे 14 लाख रुपए के बिल पास करने की एवज में उससे बतौर कमीशन 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी की स्पेशल इंटेलिजेंस यूनिट को रिश्वतखोरों को पकड़ने का टास्क दिया गया। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर देर रात जयपुर और अलवर में कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को एसीबी मुख्यालय लाया गया है जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि थानागाजी विधायक कांतिलाल के बेटे लोकेश मीणा के कहने पर दूसरे बेटे कृष्णकांत ने जयपुर में परिवादी से 5 लाख रुपए की रिश्वत ली। जिस पर एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए कृष्णकांत को रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रिश्वतखोरी के इसे पूरे प्रकरण में अलवर में अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए एसीबी ने विधायक के बेटे लोकेश मीणा, स्थानीय महिला प्रधान के बेटे जयप्रताप सिंह राठौड़ और बीडीओ नेतराम मीणा को गिरफ्तार किया। इसके बाद चारों आरोपियों को एसीबी मुख्यालय लाया गया है जहां पर उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही एसीबी की अन्य टीमों द्वारा आरोपियों के आवास व अन्य ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!