Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingजामसर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का आगाज

जामसर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का आगाज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जामसर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल-2022 का सोमवार को विधिवत प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि मंजूर शाह भाई ने ध्वजारोहण कर टूर्नामेंट का आग़ाज़ किया और विशिष्ठ अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा ने खेलों के महत्व को रेखांकित किया।

प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह शेखावत ने आगन्तुकों का स्वागत किया व आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि सलाहुद्दीन कल्लर, साबिर शाह, मुमताज़ शाह, सन्तूराम, इक़बाल बुखारी आदि ने भी शिरकत की। उदघाटन समारोह में छात्र/छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

वरिष्ठ शारिरिक शिक्षक बाबूलाल ने अतिथियों का खिलाड़ियों से परिचय करवाया। सभी खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर के मुख्य अतिथि को सलामी दी। उद्घाटन सत्र के बाद कबड्डी का मैच आयोजित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ ज़िया उल हसन क़ादरी व सुरेन्द्र कुमार ने किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!