Saturday, April 25, 2026
Hometrendingअपनाघर आश्रम ने निकाली तिरंगा यात्रा

अपनाघर आश्रम ने निकाली तिरंगा यात्रा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में आजादी महोत्‍सव अभियान के तहत आज अपनाघर आश्रम ने तिरंगा यात्रा निकाली। संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि हमें देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने का गर्व होना चाहिए और जहां पूरा देश आजादी के 75 वें साल पर अमृत महोत्सव को धूमधाम से मना रहा है। इसी क्रम में अपनाघर आश्रम ने भी हर वर्ष की भांति प्रभु आवासियों के साथ आजादी के रंगों में सराबोर होकर तिरंगा यात्रा निकाली।

अपनाघर आश्रम के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है और इसी भाव को देखते हुए अपनाघर आश्रम द्वारा प्रभु आवासियों के साथ तिरंगा यात्रा को निकाला गया है। आश्रम सचिव अशोक मूंधड़ा ने बताया कि हमारा यह पूर्ण प्रयास रहता है कि हम देश के सभी त्योंहार प्रभु आवासियों के साथ मनाएं और इस बार आजादी के अमृत महोत्सव को पूरा देश एक त्‍यौहार की तरह मना रहा है तो अपनाघर आश्रम भी इस महोत्सव को मनाने में पीछे ना रहे। इसी प्रयास के साथ आज तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस अवसर पर किशन मूंधड़ा, डॉ. आशीष सोलंकी, राजू शर्मा, किशन, झंवरलाल सहित अन्‍य गणमान्‍य मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!