Saturday, April 25, 2026
Hometrendingश्रीकोलायत में आजादी गौरव पदयात्रा का हुआ भव्य आयोजन, ऊर्जा मंत्री भाटी,...

श्रीकोलायत में आजादी गौरव पदयात्रा का हुआ भव्य आयोजन, ऊर्जा मंत्री भाटी, यात्रा प्रभारी गेधर ने किया नेतृत्व…

AdAdAdAdAdAdAd

कोलायत Abhayindia.com ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में शनिवार को कोलायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी गौरव पदयात्रा निकाली। इसमें कोलायत विधान क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजन ने भाग लिया। पद यात्रा राजकीय पी जी कॉलेज कोलायत से रवानी होकर अम्बेडकर सर्किल पर सम्पन्न हुई। आजादी गौरव पदयात्रा का जहग-जगह पर आमजन ने पुष्पवर्षा कर सेनानियों को श्रद्धासुमन समर्पित किये।

अम्बेडकर सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत को आजाद कराने का सपना देखा। खुद के प्राण उन्होंने न्यौछावर कर दिए ताकि हम एक स्वतंत्रत भारत में सांस ले सकें। ऐसे में हर भारतीय को पता है होना चाहिए कि ब्रिटिशों ने कितने भारतीयों का खून बहाया।

उन्होंने कहा कि भारत को आजादी दिलाने के लिए और अंग्रेजों के चंगुल से भारत माता को आजाद करने के लिए किस तरह से लाखों-करोड़ों लोगों ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी। भाटी ने कहा कि अंग्रेजों ने हमारे देश पर करीब 200 वर्षों तक राज किया था। जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत को आजादी दिलाई, उन्होंने अपने वतन को आजाद करवाने के लिए तन, मन, धन, सब कुछ देश पर न्यौछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि भारत में महात्मा गांधी, वीर भगत सिंह, राजगुरू, सहदेव, महाराणा प्रताप, झांसी की रानी, तात्या टोपे जैसे बहुत से स्वतंत्रता सेनानी हुए, जिन्होंने देश को आजाद करवाने के लिए अपने प्राणों को त्याग दिया था। देश को आजादी दिलवाने के लिए कुछ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले व्यक्ति भी थे, वह भी स्वतंत्रता सेनानी ही कहलाए।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह आजादी हमें यूं ही नहीं मिली है। आज की युवा पीढ़ी नशे से दूर रहें और शिक्षित बने। शिक्षा से ही प्रदेश व देश का विकास संभव है। माटी कला के उपाध्यक्ष डूंगरराम गेदर, महानिदेशक डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन मदन गोपाल मेघवाल, प्रधान प्रतिनिधि झंवर लाल सेठिया, जिला परिषद सदस्य मदनलाल चौहान, पुरखाराम गेदर, ब्लॉक अध्यक्ष रूपाराम मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य खेमाराम ढाल, देशनोक नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष बज्जू श्याम सिंह भाटी, पूर्व प्रधान गणपत राम खिचड़, इंटक नेता रमेश व्यास, सहित युवा, आमजन, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता आजादी की गौरव पदयात्रा में शामिल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!