Friday, April 24, 2026
Hometrendingजुही फ्लावर्स “N” प्‍लांटस एवं जुही गिफ्ट गैलरी का हुआ भव्‍य शुभारंभ,...

जुही फ्लावर्स “N” प्‍लांटस एवं जुही गिफ्ट गैलरी का हुआ भव्‍य शुभारंभ, मंत्री डॉ. कल्‍ला सहित…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में सार्दुलगंज के पंचशती सर्किल स्थित गुलजार टावर में जुही फ्लावर्स “N” प्‍लांटस एवं जुही गिफ्ट गैलरी का भव्‍य शुभारंभ (इफ्तेताह) रविवार सुबह समारोहपूर्वक हुआ।

Grand Inauguration of Juhi Flowers "N" Plants and Juhi Gift Gallery
Grand Inauguration of Juhi Flowers “N” Plants and Juhi Gift Gallery

प्रतिष्‍ठान के रोशन अली, हाजी वली मोहम्‍मद व ताज मोहम्‍मद ने बताया कि प्रतिष्‍ठान का शुभारंभ शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्‍ला एवं पीसीसी सदस्‍य एवं पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने किया। शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्‍य अतिथि के रूप में राजस्‍थान मदरसा बोर्ड के सदस्‍य सलीम सोढा, पार्षद मनोज बिश्‍नोई, डॉ. माणक गुजरानी, महावीर रांका व इकबाल हुसैन समेजा शामिल हुए।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि जुही प्रतिष्‍ठान की बीकानेर में विशिष्‍ट पहचान है। इन्‍होंने यहां के माहौल को महकाने और खुशनुमा बनाए रखने का काम किया है। नए प्रतिष्‍ठान के माध्‍यम से इसके संचालक बीकानेर‍वासियों को और भी बेहतर सेवाएं दे सकेंगे। समारोह में महेन्‍द्र कल्‍ला, जतिन यादव, आजम अली, डॉ. रेणु माथुर, हरिशंकर आचार्य, शरद केवलिया, नवरतन व्‍यास सहित अनेक गणमान्‍य नागरिक मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!