Hometrendingमदरसा दारुल उलूम गरीब नवाज में हर घर तिरंगा अभियान

मदरसा दारुल उलूम गरीब नवाज में हर घर तिरंगा अभियान

बीकानेर Abhayindia.com आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सुभाष पुरा स्थित मदरसा दारुल उलूम गरीब नवाज में सुमंगल जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा तिरंगा वितरण का कार्यक्रम रखा गया।

राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा के सदस्य और ट्रस्ट के सचिव अशोक भाटी ने बताया कि मदरसे के मुफ्ती मुफ्ती जमील अहमद की अगुवाई में तिरंगा वितरण किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शेखावत ने मदरसे के छात्रों को आजादी और लोकतंत्र का महत्व बताया। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक अयूब कायमखानी ने देश की आजादी के आंदोलन के बारे में जानकारी दी। ट्रस्टी एडवोकेट निमेष सुथार और मोहमद रफीक के साथ मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मदरसे के छात्रों ने इकबाल का तराना “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा” गाकर सबका मन मोह लिया। भाटी ने बताया कि अभियान के तहत ट्रस्ट के सौजन्य से दस हजार तिरंगों का वितरण किया जाएगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular