Hometrendingखाटूश्यामजी मंदिर में भगदड़ मचने के मामले में तहसीलदार निलंबित, अब तक...

खाटूश्यामजी मंदिर में भगदड़ मचने के मामले में तहसीलदार निलंबित, अब तक चार…

जयपुर Abhayindia.com सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में भगदड़ मचने से हुई तीन श्रद्धालुओं की मौत के बाद गहलोत सरकार सख्‍त कदम उठा रही है। इसी क्रम में अब तहसीलदार विपुल चौधरी को भी निलंबित कर दिया गया है।

आपको बता दें कि इस मामले में अब तक चार अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। मामले को लेकर बुधवार को सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में समीक्षा बैठक की। सोमवार को हुए इस हादसे के बाद उसी दिन सबसे पहले खाटूश्यामजी थानाप्रभारी रिया चौधरी को थाने से हटाकर निलंबित किया गया था। उसके बाद मंगलवार रात को इलाके के उपखंड अधिकारी राजेश मीणा और पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र सिंह को निलंबित किया गया था। अब तहसीलदार पर कार्रवाई की गई है।

इधर, एक स्थानीय कांग्रेसी नेता ने मंदिर प्रबंधन कमेटी के पांच पदाधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं, जिला प्रशासन ने मंदिर की दर्शन व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिये मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिये बनाये गये सभी दरवाजों पर ताले लगा दिए हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular