Thursday, June 4, 2026
Hometrendingबीकानेर में चोरों ने अब मुक्‍ताप्रसाद नगर के मकान को बनाया निशाना...

बीकानेर में चोरों ने अब मुक्‍ताप्रसाद नगर के मकान को बनाया निशाना…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चोरी की वारदातें थम नहीं रही। इसी बीच, नयाशहर थाना क्षेत्र में एक और वारदात सामने आ गई है। मुक्ता प्रसाद नगर के एक मकान में परिवार सो रहा था और पीछे से चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और दो लाख रुपए ले गए।

मुक्ता प्रसाद नगर में यूआईटी क्वार्टर में रहने वाले डॉ. धर्मप्रकाश आर्य ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि हमारे सोने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने माताजी के कमरे से एक सोने का बड़ा हार ले गए जो करीब 50 ग्राम का था। इसके अलावा 80 ग्राम सोने की चेन, तीस ग्राम का एक जोडी सोने का झूमका, सोने की अंगूठियां, सोने की पैण्डल, चांदी के सिक्के, सोने का मंगलसूत्र, चांदी पायल, एक चांदी हार, अंगूठा, कन्दौडा, क्लिप, कान के टॉप्‍स चोरी हो गए। चोरी की सूचना मिलने के बाद नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। एफएसएल टीम भी मौका मुआयना कर साक्ष्‍य जुटाए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!