Thursday, June 4, 2026
Hometrendingहर घर तिरंगा अभियान, भाजपा 5 से मंडल में वितरित करेगी तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान, भाजपा 5 से मंडल में वितरित करेगी तिरंगा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी उत्सव के लिए भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महासचिव दीया कुमारी के निर्देशानुसार आज भाजपा कार्यालय बीकानेर मे शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान की आगामी योजनाओं के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक देश के कोने कोने में मनाया जाएगा तथा देश भर में 20 करोड़ से अधिक परिवारों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने का तथा बूथ स्तर पर कम से कम 100 घरों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। तिरंगा अभियान बीकानेर के संयोजक भगवान सिंह मेड़तिया ने बताया कि 9 अगस्त से 11 अगस्त तक शहर में प्रचार प्रसार देशभक्ति की भावना के लिए वातावरण निर्मित करना है।

तिरंगा अभियान बीकानेर के सह संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल ने बताया के वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घर-घर तिरंगा अभियान से हमारे अंदर राष्ट्र की भावना उत्पन्न होगी और हमें 11 से 13 अगस्त तक प्रत्येक वार्ड एवं गांव में प्रभातफेरी निकालनी है। जिसमें रघुपति राघव राजा राम का भजन एवं वंदे मातरम के साथ प्रभातफेरी निकालना है। तिरंगा अभियान के सह संयोजक राजकुमार पारीक ने बताया 13 से 15 अगस्त 2022 तक देश में हर घर में तिरंगा लहराना है और उसे रात में भी लहराना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!