




बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने थानाधिकारियों की पहली तबादला सूची जारी कर दी है। इसी के साथ नौ थानों को नये थानाधिकारी मिल गए हैं।
यादव ने बलवंतराम को महिला थाना थानाप्रभारी, विकास विश्नोई को पांचू थानाधिकारी, महेंद्र दत्त शर्मा को बीछवाल थानाधिकारी, अनिल कुमार को महाजन थानाधिकारी, इंद्र कुमार को जामसर थानाधिकारी, मनोज कुमार यादव को पांचू थानाधिकारी, चंद्रजीत सिंह को लूणकरणसर थानाधिकारी, बलवंत कुमार को कोलायत थानाधिकारी लगाया है। वहीं, कोलायत थानाधिकारी सुषमा शेखावत को पुन: जेएनवीसी भेज दिया है। बीकानेर शहर के सबसे महत्वपूर्ण कोटगेट पुलिस थाने का फैसला अभी पेंडिंग रखा गया है। बताया जा रहा है कि अभी एक और सूची आनी बाकी है। इस सूची में कोटगेट, जेएनवीसी, नयाशहर, गंगाशहर व डीएसटी आदि में नये अफसर लगाए जाएंगे।





