Hometrendingबीकानेर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिव योजना के तहत बुजुर्गो एवं...

बीकानेर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिव योजना के तहत बुजुर्गो एवं दिव्यांगों के लिये कैम्‍प 25 से, ये उपकरण मिलेंगे…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के प्रयास से भारत सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिव योजना के तहत बीकानेर में तहसील स्तर पर 25 जुलाई से 5 अगस्त तक कैम्प लगाए जाएंगे। कैम्प में 60 वर्ष की उम्र से अधिक बुजुर्गो एवं दिव्यांगों के लिये डॉक्टरों द्वारा जांच होगी एवं रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद इन्हें आवश्यक संसाधनों का वितरण किया जाएगा।

कैम्‍प में मिलेंगे ये उपकरण…

60 वर्ष या उससे ज्यादा आयु के व्यक्ति या किसी दिव्यांग को यदि आंख का चश्मा, कान की मशीन, कृत्रिम दांत,
घुटने और कमर के पट्टे, अलग तरह के गेड़िये, कभी-कभी व्हीलचेयर, जो उनके जीवन के लिए आवश्यक हो। ये सभी उपकरण कैम्‍प में वितरित किए जाएंगे।

National Vayoshri Yojana and Edive Scheme in Bikaner
National Vayoshri Yojana and Edive Scheme in Bikaner
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular