Thursday, June 4, 2026
Hometrendingबीकानेर में छह दिन पहले घर से निकली किशोरी का अभी तक...

बीकानेर में छह दिन पहले घर से निकली किशोरी का अभी तक नहीं लगा सुराग

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रामपुरा बस्ती से 29 जून को लापता किशोरी का अभी तक कहीं अता-पता नहीं चल पाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में नयाशहर थाना पुलिस ने सोमवार को सूरतगढ़ सहित अनेक स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं लगा है।

किशोरी के परिजनों ने बताया कि 29 जून को दोपहर घर के पास की दुकान से सामान लेने गई, उसके बाद से लापता हो गई। किशोरी पांच बहनों में तीसरे नम्बर थीं। इसके पिता मानसिक रूप से बीमार रहते हैं। मां व उसकी अन्य बहनें पापड़ बेलकर रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति करते है। किशोरी को लापता करने में रामपुरा बस्‍ती के ही एक परिवार की महिला, उसके पुत्र और मोहल्ले के कुछ युवकों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। महिला व उसका पुत्र व एक मित्र भी रामपुरा बस्ती से कुछ दिनों से गायब है।

इस बीच, बीकानेर मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के विभिन्न संगठनों ने लापता किशोरी का पता लगाने, उसको लापता करने या बहला फुसलाकर भगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के एफ.आई.आर.दर्ज करवाने, लापता को ढूंढने के लिए टीम गठित करने पर आभार जताया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!