Thursday, June 4, 2026
Hometrendingमहावीर रांका के कार्यालय में संतों ने किया विश्राम, नौ जुलाई को...

महावीर रांका के कार्यालय में संतों ने किया विश्राम, नौ जुलाई को गंगाशहर के तेरापंथ भवन में होगा चातुर्मासिक प्रवेश

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अध्यात्म का विकास हो तथा हर नागरिक एकजुट व संगठित रहकर संस्कारित आचरण करें। उक्त सद्विचार सोमवार सुबह मुनि जितेन्द्र कुमार ने सर्किट हाउस के समीप स्थित महावीर रांका के कार्यालय में व्यक्त किए। आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण की आज्ञा से मुनिश्री जितेन्द्र कुमार एवं उनके सहवर्ती मुनिश्री सुधांशुकुमार, मुनिश्री अनुशासन कुमार, मुनिश्री अनेकान्त कुमार व मुनिश्री गौतम कुमार का बीकानेर में चातुर्मास के लिए मंगलप्रवेश हुआ। श्रावक पवन महनोत ने बताया कि महावीर रांका कार्यालय के बाद रांगड़ी चौक स्थित लालकोठी में साध्वीवृंद के दर्शन के बाद गंगाशहर के बोथरा चौक में महेन्द्र महनोत के नवनिर्मित आवास पर महाराजश्री पधारे।

चार दिन में 125 किमी विहार

आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि युगप्रधान महाश्रमण की आज्ञा मिलने के बाद मुनिश्री जितेन्द्र कुमार एवं उनके सहवर्ती मुनिश्री सुधांशुकुमार, मुनिश्री अनुशासन कुमार, मुनिश्री अनेकान्त कुमार व मुनिश्री गौतम कुमार राजलदेसर से चार दिनों में 125 किमी विहार कर बीकानेर पहुंचे। रोजाना करीब 31-32 किमी यात्रा वह चार दिनों में बदले मौसम के तहत कभी तेज गर्मी तो कभी बारिश के बीच रोजाना करीब 31-32 किमी यात्रा कर बीकानेर का मार्ग तय किया। अध्यक्ष रांका ने बताया कि नौ जुलाई को गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में चातुर्मासिक प्रवेश होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!