Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingभारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय में सीएसपी बैठक, उत्कृष्ट कार्य करने वालों...

भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय में सीएसपी बैठक, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्‍मान…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पब्लिक पार्क स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में सम्मान समारोह गुरूवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद बंसल क्षेत्रीय सहायक महाप्रबंधक ने की। इस अवसर पर राजमल जीनगर सहायक महाप्रबंधक (FI), अजय अग्रवाल मुख्य प्रबंधक (FI) ने सीएसपी धारकों को बैंकिंग प्रणाली से संबंधित आवश्‍यक जानकारियां दी।

उन्‍होंने खासतौर से भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना पर प्रकाश डाला और आमजन को सीएसपी के माध्‍यम से इन योजनाओं में जुड़ने का अपील की।

इस मौके पर जिन सीएसपी धारकों ने उत्कृष्ट कार्य किया उन्‍हें बैंक की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मानित सीएसपी धारको में नमामी शंकर व्यास (पूगल रोड़ शाखा), अशोक कुमार (जस्सूसर गेट शाखा), इन्द्राज (पब्लिक पार्क शाखा) को उनकी कार्यशैली के लिए प्रोत्साहित किया गया।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!