Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingअधिवक्‍ता गोवर्धन सिंह छह दिन के रिमांड पर

अधिवक्‍ता गोवर्धन सिंह छह दिन के रिमांड पर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर पुलिस ने अधिवक्‍ता गोवर्धन सिंह को गुरुवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे छह दिन पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बुधवार को ही उसे जयपुर से प्रॉडक्शन वारंट पर बीकानेर लाया गया था। जहां गुरुवार सुबह भारी पुलिस बल के बीच न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान चारों तरफ पुलिस का घेरा रहा।

वैध मघाराम कॉलोनी निवासी शांतिप्रसाद के घर में घुसकर मारपीट के मामले में नयाशहर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी गोविन्द सिंह चारण का कहना है कि इस मामले में छह दिन तक पूछताछ की जाएगी। इसके बाद पुन: अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले भी गोवर्द्धन सिंह को बीकानेर लाया गया था, तब उसके घर और ससुराल में पुलिस ने पड़ताल की।  पिछले कुछ दिनों में ही बीकानेर पुलिस ने उसके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज किए हैं, वहीं कुछ थानों में पहले से दर्ज मामलों की छानबीन फिर से शुरू की है। नयाशहर थाने में सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!