Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबीकानेर में टैंकर से जल परिवहन पर निर्धारित से अधिक राशि वसूलने...

बीकानेर में टैंकर से जल परिवहन पर निर्धारित से अधिक राशि वसूलने पर होगी कार्यवाही

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhyaindia.com गर्मी के मौसम और नहर बंदी के मध्यनजर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा टैंकरों के माध्यम से पेयजल परिवहन के लिए दरों का निर्धारण किया गया है। यदि किसी टैंकर संचालक द्वारा इससे अधिक राशि की मांग की जाती है तो जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष 0151 – 2226031 पर इसकी सूचना दी जा सकती है।

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्र में प्रथम 5 किलोमीटर के लिए दर प्रति हजार लीटर 99 रुपये तथा 5 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए प्रति किमी प्रति हजार लीटर के लिए 20 रुपये अतिरिक्त दर निर्धारित किए गई है। यदि कोई प्राइवेट टैंकर से अधिक राशि वसूलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!