Thursday, June 4, 2026
Hometrendingबेटे के खिलाफ रेप केस के बाद मंत्री जोशी की बढ़ सकती...

बेटे के खिलाफ रेप केस के बाद मंत्री जोशी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, आलाकमान तक पहुंचा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश की गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर एक युवती के द्वारा दुष्कर्म का केस दर्ज करवाए जाने को अब सियासी रंग भी दिया जा रहा है। बीजेपी ने इस मामले में निष्‍पक्ष जांच की मांग कर रही है। वहीं, यह मामला कांग्रेस आलाकमान तक भी पहुंच गया है।

बताया जा रहा है कि मंत्री के विरोधी खेमे ने इस मामले को तूल देते हुए कांग्रेस आलाकमान तक इस मामले से संबंधित दस्तावेज भी आलाकमान तक पहुंचाएं हैं। माना जा रहा है कि इससे मंत्री महेश जोशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अब संभवत: पार्टी आलाकमान इस मामले में महेश जोशी को जल्‍द ही दिल्ली तलब कर उनका पक्ष जान सकती है। आपको बता दें कि 13 मई से उदयपुर में होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय चिंतन शिविर से पहले यह मामला चर्चा में आ जाने के बाद से सत्ता और संगठन की टेंशन बढ़ गई है। चर्चा है कि अगर विपक्ष ने चिंतन शिविर से पहले अगर इस मामले को जोरशोर से उठाया तो सरकार पर मंत्री महेश जोशी के इस्तीफे का दबाव बढ़ जाएगा। ऐसे में पार्टी थिंक टैंक इस मामले में बीच का रास्ता तलाशने की जुगत में है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!