Friday, June 5, 2026
Hometrendingबीकानेर में नशे के सौदागरों पर एक्‍शन, दो जनों को दबोचा

बीकानेर में नशे के सौदागरों पर एक्‍शन, दो जनों को दबोचा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने सदर थाना क्षेत्र में करीब सात हजार अवैध नशीली गोलियों के साथ एक सप्लायर को तथा नयाशहर थाना क्षेत्र से कोडीन युक्त कोरेक्स कफ सिरप की 250 बोतलों के साथ एक आरोपी को दबोच लिया है।।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान डुप्लेक्स कॉलोनी निवासी दीपचंद कुमावत व पूगल रोड निवासी मांगीलाल विश्नोई के रूप में हुई है। आरोपी दीपचंद पीबीएम क्षेत्र में नशीली गोलियां सप्लाई करने जा रहा था। इस दौरान डीएसटी प्रभारी महेंद्र दत्त शर्मा मय टीम ने सदर थानाप्रभारी सत्यनारायण गोदारा मय टीम के सहयोग से आरोपी को धर दबोचा। वहीं, मांगीलाल विश्‍नोई को डीएसटी टीम ने नयाशहर पुलिस के सहयोग से धर दबोचा।

आपको बता दें कि बीकानेर में नशे का कारोबार लगातार पैर पसार रहा है। हालांकि, पिछले महीनों में इस अवैध कारोबार पर पुलिस भी एक्‍शन मोड पर है। इससे आए दिन तस्‍कर दबोचे भी जा रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!