Friday, June 5, 2026
Hometrendingकांग्रेस की महिला विधायक से गाली-गलौज व धमकी के मामले में आरोपी...

कांग्रेस की महिला विधायक से गाली-गलौज व धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

चूरू Abhayindia.com सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया को गालीगलौज करने तथा धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार बलौदा ने बताया कि मामले में सिधमुख थाना अंतर्गत गांव रामसरा ताल निवासी आरोपी 22 वर्षीय रवि कुमार सिहाग को गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें कि सिधमुख निवासी देवीलाल मेघवाल ने सिदमुख थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें उसने बताया कि वह वर्तमान में कांग्रेस पार्टी राजगढ़ के ब्लॉक प्रवक्ता के पद पर पदस्थापित है। 20 अप्रेल को उसके व्हाट्सएप पर तीन अलगअलग वीडियो आए। जिसमें एक व्यक्ति विधायक पूनिया को अश्लील गालियां निकाल रहा था व देख लेने की धमकी दे रहा था। उसने प्रदेश महासचिव सिधमुख निवासी सीताराम प्रजापत से बात की तथा तीनों वीडियो उनके पास भी आने बताए गए थे। इसके बाद वीडियो वायरल करने वाले का पता किया तो पता चला कि रवि कुमार सिहाग निवासी रामसरा ताल सिधमुख होना पाया गया। आरोपी रवि तथा एक अन्य व्यक्ति द्वारा इस प्रकार अश्लील गालियां निकाल कर विधायक का अपमान किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!