Monday, March 17, 2025
Hometrendingसतीश पूनिया का अशोक गहलोत पर पलटवार, बोले- आरोपों से करते हैं...

सतीश पूनिया का अशोक गहलोत पर पलटवार, बोले- आरोपों से करते हैं गुड मॉर्निंग…

Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से लगातार पीएम मोदी पर किए जा रहे हमलों पर पलटवार करते हुए कहा है कि अशोक गहलोत को अपनी कुर्सी जाने का डर सता रहा है। उनको पहली बार अपनी पार्टी के भीतर और बाहर चुनौती मिली है।

प्रदेशाध्‍यक्ष पूनिया ने कहा कि मैं गहलोत के बयानों को सुनता आ रहा हूं। जिस तरीके की बौखलाहट, निराशा उनमें है। जिस भाषा में वह देश के लिए आशंका जताते हैं। मोदीजी को कोसने वाले मुख्यमंत्री भूल जाते हैं कि देश और राजस्थान में 55 साल तक कांग्रेस को शासन करने का मौका मिला था। इस देश में अराजककता भ्रष्टाचार, जातिवाद, महंगाई, वोट बैंक, तुष्टिकरण की जनक कांग्रेस है। देश के विभाजन, आपातकाल, सिख दंगों की दोषी कांग्रेस है। इन तमाम बातों से कांग्रेस कठघरे में है। देश की जनता ने कांग्रेस को नीतियों और व्यवहार से नकार दिया है। इसलिए अशोक गहलोत की गुड मॉर्निंग बीजेपी नेताओं, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संघसेवक संघ सब पर रोजाना झूठे और तथ्यहीन आरोप लगाने से होती है l पूनिया ने कहा गहलोत को इस बात का अभी से अहसास हो चुका है कि 2023 में राजस्थान में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार होगी। जिसके कारण खुद अशोक गहलोत और उनकी जनविरोधी नीतियां होंगी।

पूनिया ने कहा कि राजस्थान के लिए जनता ने उन्हें बहुत लम्बे समय तक मौका दिया है। लगता है कि अब उन्हें राजस्थान की जनता पर रहम और मेहरबानी करनी चाहिए। इस तरीके की सियासी बयानबाजी से उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। पूनिया ने कहा अशोक गहलोत को इस बात का अभी से अहसास हो चुका है कि 2023 में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार होगी। जिसका कारण खुद अशोक गहलोत और उनकी जनविरोधी नीतियां होंगे।

राजस्‍थान कांग्रेस : सदस्‍य बनाने थे 50 लाख, बनाए 29 लाख, दो मंत्री और तीन विधायक रहे टॉप…

राजस्‍थान : बीकानेर सहित पांच जिलों में एक बार फिर हल्की बारिश और अंधड़ का अलर्ट

ओवैसी की पार्टी की राजस्‍थान में एंट्री, 35 सीटों पर नजर, रिटायर्ड नौकरशाह संभाल सकते हैं कमान…

सोनिया गांधी ने बुलाई कांग्रेस की इमरजेंसी मीटिंग, पीके ने दिया प्रेजेंटेशन…

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular