Thursday, June 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : उरमूल डेयरी के पूर्व चैयरमैन हरजीराम जाखड़ का निधन...

बीकानेर : उरमूल डेयरी के पूर्व चैयरमैन हरजीराम जाखड़ का निधन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरabhayindia.com उरमूल डेयरी के पूर्व चैयरमैन हरजीराम जाखड़ का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव चक 3 आरजेडी संसारदेसर में किया गया। उनके पांच पुत्रियां व एक पुत्र हैं। उनके पुत्र नोपाराम जाखड़ वर्तमान में उरमूल डेयरी के चैयरमैन हैं।

हरजीराम जाखड़ लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले काफी समय से राजनीति, सामाजिक और साहित्यक क्षेत्र से जुड़े लोग उनकी कुशलक्षेम पूछने घर आ रहे थे। राजस्थान सरकार में आपदा प्रबंधन राहत मंत्री गोविंदराम मेघवाल कई बार उनसे मिलने गए थे।

हरजीराम जाखड़ सक्रिय राजनीति से जुड़े हुए थे। वे 1987 से 1992 तक महादेववाली के सरपंच रहे। वर्ष 20210 से 2015 तक वे उरमूल डेयरी के चैयरमैन रहे। उनके कार्यकाल में उरमूल डेयरी ने कई नवाचार किए।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!