बीकानेर abhayindia.com मकर सक्रांति पर खंडेलवाल मिष्ठान भंडार ग्राहकों के लिए विशेष क्वालिटी व वैराइटिज की मिठाइयां लेकर आया है।
संस्था निदेशक योगेश् रावत ने बताया कि शुद्ध देसी घी से निर्मित स्पेशल पनीर घेवर, मलाई घेवर, केसर फीणी के अलावा स्पेशल गोंद के लड्डू,मेथी के लड्डू, उड़द की दाल के लड्डू,सिंघाड़े के आटे के लड्डू और सोंठ के लड्डू भी बीकानेर वासियों के लिए स्पेशल तैयार किए गए हैं। रावत के अनुसार मकर सक्रांति के लिए स्पेशल देशी घी में निर्मित विभिन्न प्रकार की गजक भी उपलब्ध है जिसमें तिल लड्डू, गुड़ तिल, गुड़ और मूंगफली, खस्ता गजक, तिलपट्टी खजूर गजक, नारियल लच्छा गजक,अलसी गजक व स्पेशल रेवड़ी भी उपलब्ध करवाई गई है।
साथ ही बीकानेर का फेमस गोंद पाक, दाल का हलवा, पाइनेपल हलवा एवं गाजर हलवा भी सर्दी के मौसम को देखते हुए तैयार है। हर बार की तरह खंडेलवाल मिष्ठान भंडार पर उच्च क्वालिटी की मिठाइयां एवं नमकीन हर समय वाजिब दामो पर उपलब्ध है।
















