Hometrendingबीकानेर : जिले में आज सुबह की रिपोर्ट में आए 118 नए...

बीकानेर : जिले में आज सुबह की रिपोर्ट में आए 118 नए कोरोना मरीज…

बीकानेरabhayindia.com जिले में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से फैल रही है। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

सीएमएचओ डॉ.बीएल मीणा के अनुसार मंगलवार सुबह की रिपोर्ट में विभिन्न क्षेत्रों में से 118 नए मरीज सामने आए हैं।

 

अब 50 रुपए में होगी जांच…

प्रदेश में कोरोना की रेपिड एंटीजन टेस्ट की दरें निर्धारित कर दी है। ऐसे में अब निजी लैब में इस जांच के महज ५० रुपए लगेंगे। आमजन की सुविधा के लिए प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने यह आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से गठित कमेटी के प्रस्ताव के अनुसार महामारी अधिनियम के तहत राज्य सरकार ने निजी जाच प्रयोगशालाओं में कोविड-१९ की रेपिड एंटीजन जांच की अधिकतम दर ५० रुपए प्रति जांच (जीएसटी, सभी कर सहित) निर्धारित की है। यह दरें तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ राजस्थान महामारी अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। राजस्थान में अब किसी भी जगह एंटीजन टेस्ट करवाने पर 50 रुपए से ज्यादा की राशि वसूल नहीं की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान ने दर निर्धारित की है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular