Monday, June 22, 2026
Hometrendingसपा नेता अखिलेश के करीबी कारोबारियों के प्रतिष्‍ठानों पर बड़ी छापेमारी

सपा नेता अखिलेश के करीबी कारोबारियों के प्रतिष्‍ठानों पर बड़ी छापेमारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

लखनऊ Abhayindia.com आयकर विभाग ने कन्नौज के बड़े इत्र कारोबारियों के प्रतिष्ठान तथा आवास पर बड़ी छापेमारी की है। आयकर विभाग की टीमों ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के बेहद करीबी और विधान परिषद सदस्य पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन के साथ मोहम्मद याकूब उर्फ मालिक मिंया के ठिकानों पर छापेमारी की है।

आपको बता दे कि कन्नौज में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां जीएसटी इंटेलीजेंस की छापेमारी के बाद अब कन्नौज के दो बड़े इत्र कारोबारियों के यहां शुक्रवार को आयकर विभाग ने छापा मारा है। शहर के छिपट्टी मोहल्ला निवासी इत्र कारोबारी व सपा एमएलसी पुष्पराज जैन पम्पी के घर और कारखाना पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। पुष्पराज जैन ने समाजवादी इत्र बनाया था। पीयूष जैन के यहां छापेमारी के दौरान उनका नाम उछला था। वहीं इत्र कारोबारी एस मोहम्मद याकूब के यहां भी आयकर विभाग की टीम पहुंची। टीम उनके कारखाने में छापेमारी कर रही है। दोनों स्थानों पर टीम सुबह 7:30 बजे पहुंची।

टीमें सबसे पहले विधान परिषद सदस्य पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन के आवास तथा आवास के नजदीक इत्र बनाने के कारखाने पर पहुंची। आवास पर समाजवादी पार्टी से विधान परिषद सदस्य पम्पी जैन मौजूद हैं जबकि उनके परिवार के सदस्य मुम्बई में हैं। पुष्पराज जैन के समाजवादी इत्र की बीते नौ नवंबर को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लॉन्चिंग की थी। अब उसको बनाने वाले कारोबारी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। आयकर विभाग की यह छापेमारी पुष्पराज जैन के कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, मुम्बई और आगरा ठिकानों पर चल रही है। हाथरस में भी इनकी फैक्ट्री पर छापा पड़ा है। हाथरस की हसायन के सिकतरा रोड पर पुष्पराज जैन की फैक्ट्री है। हसायन के सिकतरा रोड पर आयकर व जीएसटी विभाग की टीम ने पुष्प राज जैन कन्नौज वालों की फैक्ट्री पर छापा मारा है। अधिकारी कोठी में अंदर मौजूद है। उनकी तीन गाड़ियां बाहर खड़ी हैं। कोठी में मौजूद चौकीदार राजवीर सिंह बघेल परिवार के साथ रहता है। उसे बाहर नहीं जाने दिया है।

 

 

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!