Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingकोलकाता के पार्षद विजय ओझा का अभिनंदन

कोलकाता के पार्षद विजय ओझा का अभिनंदन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  बीकानेर मूल के विजय ओझा हाल ही में सम्पन्न हुए कोलकाता नगर निगम चुनावों में तीसरी बार लगातार भाजपा से पार्षद बने है। उनके आज सपत्निक बीकानेर आने पर माहेश्वरी गेस्ट हाऊस में विप्र फाउंडेशन बीकानेर इकाई द्वारा दुपट्टा एवं माल्यार्पण के साथ अभिनंदन किया गया।

विप्र फाउंडेशन महामंत्री भवानी शंकर जाजड़ा के संयोजन एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष धनसुख सारस्वत के नेतृत्व में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पार्षद मीना देवी पुरोहित, विजय ओझा, सजल घोष सहित विप्र जनप्रतिनिधियों जीत पर प्रसन्नता जताई।

नवनिर्वाचित पार्षद विजय ओझा ने विप्र समाज सहित विफा पदाधिकारी कार्यकर्ताओ का आत्मिय आभार जताया और विफा में एक कर्मठ कार्यकर्ता नाते किए गए कार्यो को की चर्चा कर उत्साहवर्धन किया। प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा ने बताया कि पार्षद विजय ओझा बीकानेर आगमन के दौरान नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी,कोडमदेसर एवं देशनोक दरबार मे दर्शन कर धोक लगाई और विफा राष्ट्रीय सचिव दीपक पारीक,सीए सुधीष शर्मा सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ से मुलाकात की।

 

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!