Monday, June 22, 2026
Hometrendingओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को...

ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बूस्टर डोज के लिए…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से फैलते संक्रमण के दृष्टिगत स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को बूस्टर डोज लगाने के लिए नीति और दिशानिर्देश शीघ्र जारी किए जाएं। साथ ही, 18 वर्ष से कम आयु के नागरिकों के लिए टीकाकरण की सुविधा भी सभी राज्यों में उपलब्ध कराई जाए।

गहलोत ने पत्र में कहा है कि पूरे विश्व एवं भारत में कोविड-19 के ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित व्यक्तियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेषज्ञों ने देश में तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की है। अमेरिका में प्रतिदिन करीब 2 लाख एवं ब्रिटेन जैसे देशों में प्रतिदिन 1 लाख से अधिक कोविड संक्रमित रोगी पाए जा रहे हैं, जिनमें करीब 75 प्रतिशत रोगी ओमिक्रोन से संक्रमित हैं। भारत के 16 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में ओमिक्रोन के मामले सामने आए हैं। ऎसे में, जरूरी है कि स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लगाए हुए 6 माह से अधिक समय हो गया है, उन्हें बूस्टर डोज शीघ्र लगाई जाए। उन्होंने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी ओमिक्रोन वैरिएंट के दृष्टिगत बूस्टर डोज की आवश्यकता व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी कहा है कि 18 वर्ष से कम आयु के नागरिकों को भी कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण की अत्यधिक आवश्यकता है। भारत सरकार ने 18 वर्ष से कम आयु के नागरिकों के लिए जायकोवडी नामक वैक्सीन प्रारंभ में केवल 7 राज्यों को उपलब्ध कराई है, जिनमें राजस्थान शामिल नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि देश के सभी राज्यों में 18 वर्ष से कम आयु के नागरिकों के लिए टीकाकरण की समान आवश्यकता है, इसलिए यह वैक्सीन सभी राज्यों को उपलब्ध कराई जाए।

गहलोत ने पत्र में यह भी अवगत कराया है कि राज्य में कोविड-19 से मुकाबले के लिए पांच स्तरीय रणनीतिटेस्ट, ट्रैक, ट्रीट एण्ड कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर के तहत कार्य किया जा रहा है। साथ ही, चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में राज्य सरकार निरन्तर ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता, आईसीयू बैड सहित अन्य क्रिटिकल चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि कर रही है। कोविड टीकाकरण पर प्रदेश में विशेष जोर दिया जा रहा है। अब तक करीब 89 प्रतिशत पात्र नागरिकों को पहली एवं 72 प्रतिशत नागरिकों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने आग्रह किया है कि बूस्टर डोज एवं 18 वर्ष से कम आयु के नागरिकों के टीकाकरण को लेकर केन्द्र सरकार शीघ्र दिशानिर्देश जारी करे, ताकि ओमिक्रोन वैरिएंट से संभावित तीसरी लहर के खतरे से बचा जा सके।

 

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!