








बीकानेर Abhayindia.com अर्हम् इंग्लिश अकैडमी प्रांगण में आयोजित स्पोर्ट्स वीक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री मोहन सुराना ने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में सकारात्मकता का विकास होता है। सुराना ने बताया कि शिक्षा के साथ–साथ खेल भी अनिवार्य है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थी ना केवल देश अपितु दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था सचिव सुरेन्द्र डागा ने कहा कि 7 दिन तक लगातार चलने वाला इस वीक के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के प्रशिक्षण के साथ–साथ विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमती रमा नागर ने बताया कि आज की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 340 विद्यार्थियों ने भाग लिया उसमें थ्रो ग्लास में देवराज सोनी, पोनी स्ट्रॉ में रविंदर एंड शैली, थ्रो बॉल में रिद्धि सोनी, रितेश सोनी, अनुज पडिहार न्यूज़पेपर डांस में प्रियांशी एवं युक्ति, ऑडी इवन में मीमांसा, म्यूजिकल चेयर में आशिता, वर्ल्ड अंत्रक्षेरी में सलोनी ने बाजी मारी। प्राचार्य श्रीमती रमा नागर बताया कि आज के कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आईडिया क्रिएशन के अंतर्गत ग्रीटिंग कार्ड बनाना सिखाया गया। 23 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा होंगे। कार्यक्रम का संचालन शाला शिक्षिका वर्षा जैन ने किया।





