Thursday, June 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : ताकि संक्रमण से बचा जा सके, एनडब्लूईआरयू ने कार्मिकों को...

बीकानेर : ताकि संक्रमण से बचा जा सके, एनडब्लूईआरयू ने कार्मिकों को वितरित किए मॉस्क, देखें वीडियो…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए मास्क सबसे अहम है। इसी उद्देश्य से मंगलवार को नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के ततत्वावधान में लालगढ़ व बीकानेर शाखा की ओर से रेलवे स्टेशन की लोका लॉबी में कार्यरत कार्मिकों में मास्क का वितरण किया गया।

रेलवे यूूनियन करती है सामाजिक सरोकार के कार्य, बता रही हैं अंबिका दुबे
Preview YouTube video रेलवे यूूनियन करती है सामाजिक सरोकार के कार्य, बता रही हैं अंबिका दुबे

इस मौके पर जोनल अध्यक्ष अनिल व्यास ने कार्मिकों से कहा कि यूनियन रेलवे से संबंधित समस्याओं को हमेशा उठाता रहा है, फिर कार्मिकों की किसी भी तरह की समस्या, शिकायतें हो उसका निवारण कराने का प्रयास किया जाता है। इसके साथ ही यूनियन के तत्वावधान में कोरोना के समय में भी सामाजिक सरोकार के कार्य किए गए थे, अभी फिर से तीसरी लहर की आशंका बन रही है, ऐसी स्थिति में रेल कर्मचारियों को सतर्क रहने की दरकार है। इसी कड़ी में आज लॉबी में मास्क वितरण हुआ है, आगामी दिनों में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में भी इसी तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे।

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे यूनियन ने लोको लॉबी में कर्मचारियों को वितरित किए मास्क, अनिल व्यास ने कहा..
Preview YouTube video नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे यूनियन ने लोको लॉबी में कर्मचारियों को वितरित किए मास्क, अनिल व्यास ने कहा..

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद यादव, शाखा सचिव गणेश वशिष्ठ, ब्रजेश ओझा ने विचार रखे। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष रामहंस मीणा किशन रामावत,सूरज जीनगर ,पवन कुमार, शोभाराम, सीएलआई मीठालाल, प्रदीप सक्सेना, हजारी लाल ,कौशल्या देवी ,अम्बिका दुबे, बसन्त कुमार, जया जांगिड़, रामसिंह मीणा, विकास शर्मा,दुश्यन्त शर्मा, सहित कार्मिक शामिल हुए।

सामाजिक सरोकार के कार्य : दुबे

इस मौके पर बीकानेर रेलवे लोको लॉबी में कार्यरत अम्बिका दुबे ने अभय इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि एनडब्लूआरईयू हमेशा ही रेल कर्मचारियों के हितों की बात उठाने के साथ ही सामाजिक सरोकार के कार्य भी करते रहे हैं। इसके लिए यूनियन के पदाधिकारियों की सराहना की जानी चाहिए।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!