Friday, May 16, 2025
Hometrendingबीकानेर : क्रिसमस की तैयारी, सजने लगे चर्च...

बीकानेर : क्रिसमस की तैयारी, सजने लगे चर्च…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेरAbhayindia.com क्रिसमस पर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। शहर के मसीही समाज के लोगों में पर्व को लेकर उत्साह है। सर्किट हाउस के पास स्थित सेंट मार्क्स सी. एन. आई. चर्च में रविवार से सजावट शुरू हुई। रेव्ह. क्रिस्टिना डेनियल ने बताया कि सेंट मार्क्स सीएनआई चर्च में चरनी सजाई गई, बैल्स लगाने के साथ ही सजावटी आइटम लगाए गए।

चर्च के सचिव जैश मारकर ने बताया कि डिक्सन लॉयल व एलेन विंसेंट के सानिध्य में चर्च में सजावट की जा रही है, जिसमें मसीही समुदाय के युवा उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। रेव्ह. क्रिस्टिना डेनियल ने बताया कि 23 दिसंबर की शाम 7 बजे चर्च से कैरोल सिंगिंग शुरू होगी और मसीही समुदाय के लोगों के घर पर जाकर यीशु मसीह के जन्म का शुभ संदेश सुनाएंगे। 25 दिसंबर को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस के पास स्थित मसीही आराधनालय में क्रिसमस की विशेष प्रार्थना की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular