Sunday, June 21, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में भी ओमिक्रॉन की एंट्री, 9 मरीज मिले

राजस्‍थान में भी ओमिक्रॉन की एंट्री, 9 मरीज मिले

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/नई दिल्‍ली Abhayindia.com देश में रविवार को ओमिक्रॉन के एक साथ 18 केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में इस वैरिएंट के 5 राज्यों में 22 केस हो गए हैं। इनमें राजस्थान में सबसे ज्यादा 9 मरीज हैं। यहां एक परिवार के 4 सदस्य हाल में दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। उनके संपर्क में आए 5 और लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले पुणे में एक और इससे सटे जिले पिंपरी चिंचवाड़ में 7 लोगों में नया वैरिएंट मिला था। दिल्ली में भी एक मरीज इससे संक्रमित मिला है।

इधर, राजस्थान के संक्रमित मिले परिवार के 4 सदस्य 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से दुबई और मुंबई होते हुए जयपुर पहुंचे थे। यहां इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह परिवार राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) में भर्ती है। इनमें मातापिता के साथ दो बच्चे शामिल है। दुबई और मुंबई में भी इस परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद ये जयपुर पहुंचे और 28 नवंबर को जयपुर में सिटी पैलेस में एक शादीसमारोह में शामिल हुए। इसी दौरान आदर्श नगर के एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की गई, तो पता चला कि दक्षिण अफ्रीका से लौटा परिवार भी मिलने आया था। इस परिवार के सैंपल लिए तो एक दिसंबर को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ट्रैवल हिस्ट्री से पूरे मामले का पता चला।

 

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!