








बीकानेर Abhayindia.com कोरोना संक्रमण नियंत्रण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में 231 सत्रों में टीकाकरण किया जाएगा। आरसीएचओ डॉ.राजेश गुप्ता के अनुसार जिले में शुक्रवार (३ दिसंबर) के लिए 46 हजार 470 वैक्सीन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें 15 हजार 770 प्रथम डोज और 30 हजार 700 दूसरी डोज लगाई जाएगी।
यह रहेंगे ब्लॉकवार निर्धारित सत्र…
बीकानेर शहर में 29 सत्र होंगे इसमें कुल 5000 डोज लगेगी। बीकानेर ग्रामीण में 52 सत्रों में 10020 डोज, खाजूवाला में 16 सत्र, 5 हजार, कोलायत 44 सत्र, 6 हजार डोज, लूणकनसर 29 सत्रों में 5 हजार, नोखा 42 सत्र में 10 हजार 450, श्रीडूंगरगढ़ में 19 सत्र, 5 हजार डोज लगाई जाएगी।





