Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबीकानेर : शिविर में कैंसर रोगियों को परामर्श, प्रचार सामग्री वितरित...

बीकानेर : शिविर में कैंसर रोगियों को परामर्श, प्रचार सामग्री वितरित…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com एसडीएम जिला अस्पताल की ओर से बुधवार को कैंसर रोग की पहचान, जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया।

जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया शिविर प्रभारी डॉ. संजय खत्री एवं विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की ओर से रोगियों की जांच की गई एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाते हुए लोगों को कैंसर रोग के लक्षण एवं बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। शिविर में पुरूषों के मुंह, फेफड़े, ग्रासनली और अमाशय के कैंसर और महिलाओं के गर्भाशय, स्तन और मुंह के कैंसर से संबंधित सभी जांचें की गई एवं आवश्यक उपचार बताए गए। शिविर में 181 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई।

इसमें 5 महिलाओं का पेप्स स्मियर लिया गया एवं 27 महिलाओं को थेरेपी दी गई। शिविर में उच्च रक्तचाप के 8 नए रोगी, 10 मरीजों का लिपिड प्रोफाइल, 6 रोगियों का ई.सी.जी. किया गया। शिविर में डॉ.वी.के.गांधी, डॉ.रश्मि जैन, डॉ. राजश्री, डॉ.अमिक हसन, डॉ.इशिका वशिष्ठ, जिला एनसीडी के धनाराम, निशांत मारू आदि लोग उपस्थित रहे। परामर्श शिविर के दौरान प्रचार सामग्री वितरित की गई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!