Hometrendingराजस्‍थान : गिरने लगा पारा, दीपावली के साथ ही आएगी ठंडक, अगले...

राजस्‍थान : गिरने लगा पारा, दीपावली के साथ ही आएगी ठंडक, अगले चार-पांच दिन के…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के मौसम में अब ठंडक घुलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिन प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और धूप खिलेगी। इसके बाद दीपावली के करीब ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। वहीं, रात के पारे में गिरावट दर्ज हो सकती है। बीती रात सबसे ज्यादा ठंडक सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में रही। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फतेहपुर में तेज सर्दी से लोगों की दिनचर्या भी बदल गई। का तापमान आज हिल स्टेशन माउंट आबू से भी कम रहा। आबू में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। विशेषज्ञों की माने तो जिस तरह से फतेहपुर में पारा धीरे-धीरे नीचे जा रहा है। अनुमान है कि नवंबर में यहां पारा जमाव बिंदु पर पहुंच सकता है।

प्रदेश के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं जोधपुर के फलौदी में 18.2 और बीकानेर में पारा 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा गंगानगर, कोटा, सवाई माधोपुर, बूंदी, जैसलमेर, करौली में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular