








बीकानेर Abhayindia.com डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों को इससे सचते करने, जागरुक करने के लिए आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, विद्यार्थियों की ओर से रविवार को जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
इसके तहत प्रत्येक विद्यार्थी और संकाय सदस्य डेंगू वारियर की भूमिका निभाएगा। यह अभियान रविवार से शुरू होगा, जो दीपावली तक चलेगा। इस दौरान संकाय सदस्य, विद्यार्थी अपने-अपने घरों में जमा हुए पानी को साफ करेंगे और इस सफाई अभियान कि सेल्फी को सोशल मीडिया पर प्रदर्शित करेंगे।
ताकि बीकानेर के लोगों के बीच इस और जागरुकता फैलाई जा सकें। आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को लेकर हमेशा सचेत रहा है। इसी दिशा में यह प्रयास किया जा रहा है। डेेंगू से संबंधित सभी तरह जानकारियां भी अभियान के तहत लोगों तक पहुंचाई जाएगी।





