







बीकानेर Abhayindia.com सिविल न्यायालय बीकानेर ने सार्दुल पुष्करणा स्कूल में निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। असल में, किकाणी व्यास पंचायती सम्पति ट्रस्ट ने सार्दुल पुष्करणा स्कूल पर अपनी संपत्ति का दावा करते हुए न्यायालय में वाद पेश किया है। इसमें बताया गया कि ट्रस्ट की एक अचल संपत्ति तादादी 4117 दरगद, जो व्यासों की बगीची के नाम से जानी जाती है। जहां वर्तमान में पुष्करणा स्कूल के नाम से संस्था चल रही है। इस पर कुछ व्यक्तियों द्वारा मनमर्ज़ी से संस्थाओं का निर्माण कर समाज के लोगो से चंदा वसूली कर स्वयं धन उपार्जन कर रहे हैं एवं व्यासों की संपत्ति पर कब्जा करने की नियत से निर्माण कार्य कर रहे हैं। न्यायालय द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए स्टे दिया गया है। ट्रस्ट की तरफ से पैरवी एडवोकेट गिरिराज मोहता द्वारा की गई।
राजस्थान : इस महीने भी सरकार को पास करनी होगी ये बड़ी “परीक्षा”…
जयपुर। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) के बाद अब प्रदेश की गहलोत सरकार के सामने इस महीने भी एक और बड़ी “परीक्षा” पास करने की चुनौती खड़ी है। आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर को होने जा रही है। 5 हजार 378 पदों के लिए होने वाली इस सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 घंटे की दो-दो पारियों में होगा।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर को प्रथम पारी की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। इसी तरह 24 अक्टूबर को भी इसी समय पर दो पेपर होंगे। परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक खबर या जानकारी पर विश्वास नहीं करें। चयन बोर्ड द्वारा क्षेत्रीय स्तर के मीडिया में जारी खबरों और बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशित विज्ञप्ति को ही अधिकृत माना जाए। परीक्षार्थी किसी भी तरह की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in देख सकते हैं।
पंजाब के सीएम चन्नी भोज के बहाने आ रहे जयपुर, सीएम गहलोत से लेंगे सियासी गुर…
सीएम गहलोत की अपील- अधिकांश मांगें पूरी, शेष भी हो जाएगी, अब लौट आओ…
राजस्थान : इस अभियान को लेकर गहलोत कैबिनेट कल होगी बैठक, अन्य मुद्दों पर भी…
राजस्थान : अवैध खनन पर प्रहार, 36 करोड़ रुपए की वसूली, लेकिन बीकानेर में…
राजस्थान : केन्द्रीय मंत्री का दावा- मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तो गिर जाएगी सरकार…
राजस्थान : दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- ड्रग के दोषियों को…



