Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingरीट में गड़बड़ी कराने के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार, अब...

रीट में गड़बड़ी कराने के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार, अब तक हुई 10 गिरफ्तारियां

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान अध्‍यापक पात्रता परीक्षा (रीट) में गड़बड़ी कराने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने दो और पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां धौलपुर, भरतपुर और सवाई माधोपुर से की गई हैं। आपको बता दें कि नकल कराने के मामले में अभी तक चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। इससे पहले तीन पुलिसकर्मियों और राजस्थान पुलिस सेवा के दो अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है।

ताजा कार्रवाई में एसओजी ने एक पुलिस कांस्टेबल परमवीर सिंह को धौलपुर से और दिगंबर सिंह को सवाई माधोपुर से गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपी के रूप में एसओजी ने जयवीर सिंह नामक युवक को भरतपुर से गिरफ्तार किया गया है। इन पुलिसकर्मियों की गड़बड़ी कराने में क्या भूमिका रही है। इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। एसओजी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। एसओजी रीट परीक्षा नकल मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

राजस्‍थान : इस महीने भी सरकार को पास करनी होगी ये बड़ी “परीक्षा”…

जयपुर। राजस्‍थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) के बाद अब प्रदेश की गहलोत सरकार के सामने इस महीने भी एक और बड़ी “परीक्षा” पास करने की चुनौती खड़ी है। आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर को होने जा रही है। 5 हजार 378 पदों के लिए होने वाली इस सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 घंटे की दो-दो पारियों में होगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर को प्रथम पारी की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। इसी तरह 24 अक्टूबर को भी इसी समय पर दो पेपर होंगे। परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक खबर या जानकारी पर विश्वास नहीं करें। चयन बोर्ड द्वारा क्षेत्रीय स्तर के मीडिया में जारी खबरों और बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशित विज्ञप्ति को ही अधिकृत माना जाए। परीक्षार्थी किसी भी तरह की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in देख सकते हैं।

बीकानेर : गंगासिंहजी के जमाने से बसे हुए लोगों को भी नहीं मिल रहे पट्टे, भाजपा ने कलक्‍टर और आयुक्‍त से…

बीकानेर में क्रिकेट सट्टा : दो जगह दबिश, तीन जनों को दबोचा

पंजाब के सीएम चन्‍नी भोज के बहाने आ रहे जयपुर, सीएम गहलोत से लेंगे सियासी गुर…

सीएम गहलोत की अपील- अधिकांश मांगें पूरी, शेष भी हो जाएगी, अब लौट आओ…

राजस्‍थान : इस अभियान को लेकर गहलोत कैबिनेट कल होगी बैठक, अन्‍य मुद्दों पर भी…

राजस्‍थान : अवैध खनन पर प्रहार, 36 करोड़ रुपए की वसूली, लेकिन बीकानेर में…

राजस्‍थान : केन्‍द्रीय मंत्री का दावा- मंत्रिमंडल विस्‍तार हुआ तो गिर जाएगी सरकार…

राजस्‍थान : दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- ड्रग के दोषियों को…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!